शपथ लेने से पूर्व अन्नाद्रमुक नेता S-M SEENIVEL का निधन
तमिलनाडु में तिरूप्परानकुंद्रम विधानसभा सीट से हाल ही में निर्वाचित हुए
अन्नाद्रमुक नेता एस एम सीनिवेल का बुधवार को 15वीं विधानसभा का पहला सत्र
शुरू होने से कुछ घंटे पहले निधन हो गया। नव-निर्वाचित विधायकों को बुधवार
को शपथ दिलाई जानी थी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल जाकर सीनिवेल
को श्रद्धांजलि दी।सीनिवेल के बेटे एस सेल्वाकुमार ने बताया कि 18 मई को
बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके
बेटे ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी और ह्दयाघात होने के
कारण आज उनका निधन हो गया। सीनिवेल के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां
और एक बेटा है।विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के ठीक एक दिन पहले 18 मई को
सीनिवेल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन्हें अस्पताल
के सघन जांच कक्ष में रखा गया था लेकिन स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने
के बाद उन्हें मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के
दौरान कई अंगों के अचानक काम बंद कर देने से उनका निधन हो गया।सीनिवेल ने
द्रविड़ मुनेत्र कषगम के प्रत्याशी एम मणिमारन को 22 हजार 992 वोटों से
हराया था। इससे पहले वह 2001 में भी इसी सीट से निर्वाचित हुए थे।

No comments:
Write comments