Saturday, 21 May 2016

RAJEEV GANDHI 25 TH DEATH ANNIVERSARY पर कांग्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

RAJEEV GANDHI 25 TH DEATH ANNIVERSARY  पर कांग्रेस परिवार ने दी श्रद्धांजलि

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को देशवासियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुबह करीब सात बजे वीरभूमि पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कई कार्यक्रम तय किए हैं। यूथ कांग्रेस ने 'हम में हैं राजीव' शीर्षक पर राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाने का फैसला किया है। कांग्रेस ने इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसकी शुरुआत दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित करेंगी। कार्यक्रम में राजीव गांधी के बलिदान और विजन पर चर्चा की जाएगी। इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी संबोधि‍त करेंगी। राजीव गांधी के जरिये युवाओं को जोड़ने के लिए उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए कार्यक्रम में उनके नाम पर एक शपथ का कार्यक्रम भी होगा।वीरभूमि पर रात आठ बजे के बाद राजीव गांधी के समाधि स्थल पर सोनिया, राहुल और मनमोहन समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे, जो वहां से मशाल मार्च निकालेंगे। वहीं एक छोटी प्रार्थना भी होगी।.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +