अमेरिका यात्रा पर PRIME MINISTER MODI का होगा शानदार स्वागत ,MODI AND OBAMA के बीच वार्ता 7 जून को
अगले माह अमेरिका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कैपिटोल में दुर्लभ लेकिन शानदार स्वागत होगा जहां वह अमेरिकी संसद के दोनों सत्रों को संबोधित करेंगे। यह किसी भी विदेशी नेता के लिए इस साल का पहला अवसर होगा।कैपिटोल में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रयान उन्हें भोज देंगे जो अपने आप में एक अत्यंत दुर्लभ बात है। अमेरिका के शीर्ष संसदीय नेतृत्व से मोदी की मुलाकात होगी और साथ ही प्रतिनिधिसभा एवं सीनेट की विदेशी संबंध समितियां इंडिया काकस के साथ मिल कर उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन करेंगी।अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 07 जून को व्हाइट हाउस में भेंट करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की।
वाशिंगटन में व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में कहा कि जनवरी 2015 में हुई राष्ट्रपति ओबामा की भारत यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह अमेरिका यात्रा प्रमुख क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने पर प्रकाश डालेगी। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता का यह वक्तव्य नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को जारी किया।वक्तव्य में कहा गया है कि राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। वार्ता में विशेषकर सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्रों में आपसी सहयोग, आर्थिक प्रगति, जलवायु परिवर्तन और स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। यह पहले ही बताया जा चुका है कि प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 जून को दो दिवसीय अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा के दौरान वह अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को भी संबोधित करेंगे ।प्रधानमंत्री की यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा, सुरक्षा, ऊर्जा, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के विविध क्षेत्रों में हुई प्रगति को मजबूत करना और भविष्य के लिए सहयोग को तेज करने के उपाय विकसित करना है। पिछले दो वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ओबामा के नेतृत्व में विशेष रूप से भारत-अमेरिका द्विपक्षीय सामरिक भागीदारी में दृढ़ता से विकसित हुई है।

No comments:
Write comments