Wednesday, 25 May 2016

MODI GOVERNMENT की उपलब्धियां बताएगा RAIL HAM SAFER WEAKENED

MODI GOVERNMENT की उपलब्धियां बताएगा  RAIL HAM SAFER WEAKENED 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार की दो साल की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए रेल मंत्रालय 26 मई से 'रेल हमसफर सप्ताह' की शुरूआत करेगा।रेल मंत्री सुरेश प्रभु पश्चिम बंगाल में इसकी शुरुआत करेंगे। 26 मई से एक जून तक चलने वाले 'रेल हमसफर सप्ताह' के दौरान मोदी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान रेल मंत्रालय की उपलब्धियों को जनता के साथ साझा किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय तय किये गये हैं जैसे स्वच्छता दिवस, सत्कार दिवस, सेवा दिवस, सामंजस्य दिवस, संयोजन दिवस और संचार दिवस। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सभी महाप्रबंधकों को निर्देश दिया है कि वह स्वयं व्यक्तिगत रूप से सप्ताह के दौरान होने वाली गतिविधियों का जायजा लें।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +