Wednesday, 25 May 2016

IN SIMHASTH 2 LAKH साधकों ने लिया आत्मसाक्षात्कार

IN SIMHASTH  2 LAKH  साधकों ने लिया आत्मसाक्षात्कार

सिंहस्थ में इंदौर-उन्हेल एवं उज्जैन-जावरा बायपास पर लगे सहजयोग के शिविर में 2 लाख नए लोगों ने आत्मसाक्षात्कार लिया। कुण्डलिनी जागरण द्वारा शरीर और मन की शांति का अनुभव किया।सिंहस्थ अवधि में सहजयोग प्रणेता परम पूज्य श्रीमाताजी निर्मला देवी की छबि के समक्ष 2 लाख से अधिक लोगों ने सहजयोग ध्यान पद्धति सिखी और कुण्डलिनी जागरण के माध्यम से आत्मसाक्षात्कार प्राप्त किया। उन्होनें अपने दोनों हाथों की हथेलियों तथा सिर के ऊपर तालु भाग पर चैतन्य लहरियों का अनुभव किया। शिविर में चैतन्य कृषि का अलग से स्टाल लगाकर किसानो को चैतन्य कृषि से पैदावार बढ़ाने की विधि से अवगत कराया गया। किसानों को समझाया कि सहजयोग विधि से कृषि करने पर पैदावार कई गुना बढ़ जाती है। प्राकृतिक आपदा तथा कीड़ों से फसल की सुरक्षा होती है। शिविर में देश दुनिया के सहजयोगी भी आए थे। नए साधकों ने शिविर में बनाए गए विभिन्न ध्यान कक्षों में बैठकर आत्मसाक्षात्कार प्राप्त किया। समापन भजन संध्या के साथ हुआ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +