Wednesday, 25 May 2016

CHINE के साथ INDIA सहयोग का दायरा बढ़ाएगा:PRESIDENT OF INDIA MR PRANAV MUKHARJI

CHINE  के साथ INDIA सहयोग का दायरा बढ़ाएगा:PRESIDENT OF INDIA MR PRANAV MUKHARJI

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुआंगझू में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चीन के प्रति भारत की नीति सहयोग के क्षेत्रों के विस्‍तार और मतभेद दूर करने पर केन्द्रित है। मुखर्जी ने चीन की चार दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान बुधवार को गुआंग्डोंग के गवर्नर से मुलाकात की। वह बुधवार को बीजिंग में चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग से भी वार्ता करेंगे।राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि चीन के साथ भारत अपने सहयोग का दायरा बढ़ाना चाहता है और आपसी मतभेदों को कम करने का पक्षधर है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की ओर से लगातार हो रही यात्राओं से पता चलता है कि दुनिया के दो बड़े देशों के संबंधों का दायरा बढ़ रहा है। उन्होंने 1990 के बाद से अब तक दोनों देशों के बीच व्यापार क्षेत्र में बढोत्तरी का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों में व्यापार खासकर कि पिछले 15 सालों में करीब तीन बिलियन डॉलर से बढ़कर 71 बिलियन डॉलर हो गया है। राष्ट्रपति ने कहा कि हम चीन के बाजार में भारतीय उत्पादों की अधिक पहुंच चाहते हैं जिससे द्विपक्षीय व्यापार में संतुलन लाया जा सके, जो अभी चीन के पक्ष में झुका हुआ है। उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जरूरी है जहां दोनों देश स्वाभाविक तरीके से एक-दूसरे के पूरक हैं। इन क्षेत्रों में फार्मा, आईटी और आईटी संबद्ध सेवाएं और कषि उत्पाद शामिल हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +