CONGRESS MLA ने SONIA AND RAHUL GANDHI के लिए वफादारी का BOND भरा
पश्चिम बंगाल में 2016 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस की राज्य इकाई अपने विजयी विधायकों से एक अलग तरह के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा रही है। यह एक तरह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति वफादार रहने के लिए सभी विधायकों द्वारा भरा जाने वाला बॉन्ड है।हालांकि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने इस बॉन्ड का खंडन करते हुए इसे गलत करार दिया है। वहीं सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को जीते हुए सभी 44 विधायकों से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए है। इसमें लिखा था कि सभी विधायक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्रति वफादारी रखेंगे। 100 रुपए के स्टांप पेपर वाले इस शपथपत्र में विधायकों ने यह सुनिश्चत किया है कि विधायक 'किसी भी प्रकार की पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल' नहीं होंगे। ये शर्तें 100 रुपए के स्टांप पेपर पर लिखकर जीते हुए सभी 44 विधायकों से साइन करवाई गई हैं।दो पन्ने के इस स्टांप पेपर के पहले प्वाइंट में लिखा हुआ है “मैं बिना किसी शर्त के इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करता हूं, जिसे अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा संचालित किया जा रहा है।“ दूसरे प्वाइंट में लिखा है “विधान सभा का हिस्सा होते हुए मैं पार्टी के खिलाफ हो रही किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं रहूंगा। मैं पार्टी के खिलाफ कोई भी नकारात्मक बात भी नहीं कहूंगा। ऐसे किसी काम को करने की जरूरत लगने पर मैं पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा।“

No comments:
Write comments