Friday, 27 May 2016

ममता दूसरी बार बनीं प. बंगाल की मुख्यमंत्री, शपथ ली

ममता दूसरी बार बनीं प. बंगाल की मुख्यमंत्री, शपथ ली


तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने ममता को शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। ममता के अलावा 41 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।शपथ समारोह कार्यक्रम में इस दौरान मुकेश अंबानी, अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और सौरव गांगुली भी नजर आए। साथ ही बांग्ला फिल्मों के कई सितारे भी मौजूद रहे। समारोह में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, बांग्लादेश के उद्योग मंत्री आमिर हुसैन अमू भी पहुंचे। वहीं, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, एम वैंकेया नायडू, बाबुल सुप्रियो, अंबिका सोनी, सीपी जोशी, दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनें। शपथ ग्रहण समारोह में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शामिल नहीं हो पाई लेकिन उनकी तरफ से ममता को 20 किलो की हल्सा मछली को उपहार स्वरूप भेजा गया, जिसे उनके प्रतिनिधि से ममता को सौंपा।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने गुरुवार को कहा कि मैंने माननीय राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची उन्हें सौंप दी है। उन्होंने कहा कि कुल 42 लोग शपथ लेंगे। मालदा को छोड़कर सभी जिलों, जाति, धर्म को प्रतिनिधित्व दिया गया है। मालदा में हमारा कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। इन 42 लोगों में 17 नए चेहरे हैं। ममता मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे नए चेहरों में पूर्व भारतीय क्रिक्रेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी, अबनी मोहन जोरदर, अब्दुर रज्जाकम मुल्ला, सुवेंदु अधिकारी, रवींद्रनाथ घोष, चामूमनि महतो, जेम्स कुजुर, सिद्दिकुल्ला चौधरी, आसिमा पात्रा आदि हैं। बनर्जी ने कहा कि मंत्रियों के विभाग अभी तय नहीं किए गए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +