Friday, 27 May 2016

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल 2016 की रूक जाना नही योजना

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल 2016 की  रूक जाना नही योजना

वर्तमान में परीक्षा समय के दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात होता है कि विद्यार्थी उनके प्रश्न-पत्र बिगड़ जाने अथवा कम अंक आने के कारण आत्महत्याएं जैसे कृत्य को अंजाम दे रहे हैं। मघ्यप्रदेश विधानसभा ने भी इस विषय में चिन्ता व्यक्त की है, और सामान्य जन से भी इसे रोकने हेतु सुझाव आमंत्रित किये गये है। चुंकि म.प्र. राज्य मुक्त स्कूलशिक्षा परिषद् भोपाल एक शैक्षणिक संस्था है और ‘‘सबके लिए शिक्षा’’ के उद्देश्य की पूर्ति हेतु संचालित है। अतः इस संस्थाका भी यह अहम दायित्व बनता है कि युवा पीढ़ी को इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचाने के लिए सार्थक पहल । युवा पीढ़ीदेश का भविष्य है इसे आत्महत्याओं जैसी घटनाओं से बचाने अपने भविष्य को उज्जवल बनाने और देश की उन्नति में सहयोग करने के उद्देश्य से यह संस्था ‘‘रूक जाना नहीं योजना’’ प्रस्तावित करती है। परीक्षा जून माह में आयोजित की जावेगी। परीक्षा पूर्व सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में सभी अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से दिवसीय सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।लाभ मूल्यांकन में पारदर्शिता और शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित हो इस हेतु मूल्यांकन कार्य ऑनलाइन करवाया जायेगा तथा परीक्षफल घोषित होने के पश्चात् पब्लिकडोमेन पर मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका का अवलोकन कर सकेगा। छात्रों का आगामी सत्र खराब न हो इस हेतु परीक्षाफल जूलाई माह में घोषित किया जायेगा। संपर्कः- छात्र-छात्रा जिले के किसी भी एम.पी.ऑनलाइन के कियोस्क पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। समस्या समाधान हेतु एम.पी. ऑनलाइन की हेल्पलाइन सेवा  0755-4019400 पर संपर्क करें।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +