अमित शाह ने कहा, तीन साल में सारे वादे पूरे करेगी मोदी सरकार
मोदी सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए भाजपा प्रमुख अमित शाह ने पार्टी को एक ‘निर्णायक’’सरकार देने का श्रेय दिया और कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में किए गए सभी वादे बाकी के तीन साल के बचे कार्यकाल के दौरान पूरे किए जाएंगे। शाह शुक्रवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के क्षेत्र में पिछले दो साल के दौरान मोदी सरकार द्वारा की गईं पहल पर विस्तार से चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि संप्रग सरकार के दस साल के दौरान ‘घोटालों, स्कैंडलों और पालिसी पैरालिसिस’ का राज रहा। शाह ने संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि उसने ‘खाली खजाना और पालिसी पैरालिसिस’ छोड़ा था। उनका आरोप था कि नौकरशाही ‘खिन्न’ थी और लोगों में मायूसी छाई थी। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्ता में आने के दो साल के अंदर मोदी सरकार ने इन सभी हिस्सों में आशा का संचार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोदी सरकार इन वर्षों में आधारशिला रखने के बाद देश को नई बुलंदी पर ले जाएगी।उन्होंने कहा, ‘हमने देश को एक निर्णायक सरकार दी है। यह एक सरकार है जो फैसले लेती है। लंबे अरसे के बाद मोदी जी के नेतृत्व में ऐसी कोई निर्णायक सरकार गठित हुई है।’ शाह ने कहा, ‘मोदी सरकार संप्रग के 10 साल के शासन के बाद सत्ता में आई है जिस दौरान घोटालों और स्कैंडलों का राज रहा था। सरकार में दो साल रहने के बाद हमारे विरोधी भी हमपर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके।’ शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पहली राजग सरकार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि तब राष्ट्र का शुरू हुआ विकास सफर संप्रग सरकारों के दौरान थम गया प्रतीत होता है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘संप्रग-1 और संप्रग-2 ने हालात ऐसे बना दिए कि ऐसा प्रतीत हुआ कि देश के विकास का सफर थम गया है।’ उन्होंने लोगों की समस्याओं के तेज निवारण पर मोदी सरकार के ध्यान की एक मिसाल के तौर पर कहा कि सरकार एनईईटी अध्यादेश लाई जिसमें राज्यों को अपनी मेडिकल प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करने का मौका मिला।शाह ने सभी पार्टियों से अपील की कि वे ‘राष्ट्र के विकास के एजेंडा’ से जुड़े कानूनों और उपायों का समर्थन करें। उनसे पूछा गया था कि जब भाजपा ने तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री जे. जयललिता के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाया था तो कैसे वह उम्मीद करते हैं कि अन्नाद्रमुक जीएसटी बिल पर मोदी सरकार का समर्थन करेगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हमें राष्ट्र को पालिसी पैरालिसिस से निकालने और खुशहाली लाने की जिम्मेदारी दी गई थी जिसे हमने पूरा कर दिया।’ शाह ने कहा, ‘हमें भरोसा है कि लोगों से किए गए सारे वादे अगले तीन सालों में पूरा करने के बाद हम ताजा जनादेश पाएंगे। हमने दो साल में बहुत काम किया।’

No comments:
Write comments