Sunday, 10 April 2016

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में बाबासाहब की जयंती मनाई जाएगी

पहली बार संयुक्त राष्ट्र में बाबासाहब की जयंती मनाई जाएगी
भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भी मनाई जाएगी, जिसमें सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) हासिल करने के लिए असमानताओं से लडऩे पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगावहीं संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन कल्पना सरोज फाउंडेशन और फाउंडेशन फॉर ह्यूमन होराइजन के सहयोग से अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले 13 अप्रैल को यहां संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में उनकी 125वीं जयंती मनाएगा। इस मौके पर वहां ‘सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लड़ाई’ विषय पर एक पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा।संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, पहली बार संयुक्त राष्ट्र में बाबासाहब की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए असमानताओं से लडऩे पर ध्यान दिया जाएगा। भारतीय मिशन के एक नोट में कहा गया कि भारत अपने ‘राष्ट्रीय प्रेरणास्रोत’ की 125वीं जयंती मना रहा है जो करोड़ों भारतीयों और दुनिया भर में समानता एवं सामाजिक न्याय के समर्थकों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। गौरतलब है, कि डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को हुआ था। उनका निधन 1956 में हुआ था और उन्हें 1990 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +