उत्तर भारत में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.8 मापी गई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, चंडीगढ़ और श्रीनगर समेत उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के कई झटके महसूस किए गए है। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के पेशावर से 248 किमी दूर उत्तर की ओर था। उत्तर भारत में एक से ज्यादा झटके महसूस किए गए। दिल्ली में कम से कम दो बार भूकंप के झटके महसूस किए किए। पहला झटका 3 बजकर 59 मिनट पर महसूस किया गया जबकि दूसरा झटका 4 बजकर 1 मिनट पर आया जो काफी तेज़ था। भूकंप के झटकों के चलते दिल्ली में 10 मिनट के लिए मेट्रो सेवा रोक दी गई और फिर बाद में चालू की गई। उत्तर भारत में भूकंप के झटकों के बाद दिल्ली, चंडीगढ़ और श्रीनगर में लोग अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के तेज़ झटकों के बाद श्रीनगर में काफी संख्या लोग में सड़कों पर देखे गए। रविवार की शाम राजधानी दिल्ली और जम्मू-कश्मीर समेत संपूर्ण उत्तर भारत में भूकंप के झटके काफी तेज थे। भूकंंप के झटके अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भी महसूस किये गये। झटकों के बाद दहशत के चलते लोग घरों से बाहर निकल गये। भारतीय समयानुसार शाम चार बजकर एक मिनट पर ये झटके महसूस किये गये। भूकंप के चलते दिल्ली में मेट्रो को कुछ देर के लिये रोका गया। भारत में चंडीगढ़, दिल्ली, गाजियाबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में भी भूकंप का हल्का असर महसूस किया गया।

No comments:
Write comments