Sunday, 10 April 2016

राइजिंग पुणे ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में दी मात

राइजिंग पुणे ने मुंबई इंडियंस को उसी के घर में दी मात 

 

आईपीएल के पहले मैच में ही राइजिंग पुणे के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के दिए 122 के लक्ष्य को 14वें अाेवर में ही भेदते हुए मैच जीत लिया। पुणे ने 122 रनों के लक्ष्य को 14.4 ओवर में ही एक विकट खोकर पुरा कर लिया।
इससे पहले राइजिंग पुणे के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि हरभजन के कुछ अच्छे हिट्स की बदौलत मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाने में कामयाब रही


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने अपने होम ग्राउंड में उतरी मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी राइजिंग पुणे के आगे हवाई साबित हुई।

अपना 100 वां घरेलु टी-20 मैच खेल रहे राइजिंग पुणे के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपनी पहली गेंद पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर टीम को पहली और महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। इसके बाद मुंबई को जहां विकेटों की गति रोकने वाले बल्लेबाज को भेजना चाहिए था, हिटर हार्दिक पांड्या को भेज ‌दिया।

मुंबई का यह एक्सपेरिमेंट नहीं चला और हार्दिक 9 रन ही बना सके। फिर इंग्लैंड के आतिश विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (0) आए। वे भी नहीं चले। मुंबई को अपने दूसरे ओपनर लिंडल सिमंस (8) से अपेक्षा थी, उन्होंने भी निराश किया। कीरोन पोलार्ड सिर्फ एक रन ही बना सके।

मुंबई में बल्लेबाजों की ओर से सर्वाधिक स्कोरर हरभजन सिंह रहे। उन्होंने नाबाद 45 रन बनाए। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार करने में भी सफल नहीं रहे। लेकिन भज्जी ने आखिर में लंबे हिट जरूर लगाए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +