Thursday, 10 March 2016

मोदी के PM बनने के बाद बढ़ी असहिष्णुता अब्दुल्ला

मोदी के PM बनने के बाद बढ़ी असहिष्णुता अब्दुल्ला
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नैशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद देश में असहिष्णुता बढ़ी है । उन्होंने कहा जेएनयू प्रकरण तथा दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या की घटना इसके प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू के उधमपुर में एक कश्मीरी ट्रक चालक को जिंदा जला दिया गया और यह तब हुआ जब राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार थी। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यह असहिष्णुता नहीं है तो और क्या है।उन्होंने सवाल खड़ा किया कि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति को इस संदेह के आधार पर मार डाला गया कि उसने घर में गो मांस रखा था, जेएनयू प्रकरण और हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दलित छात्र रोहित वेमूला को आत्महत्या के लिए विवश होना पड़ा, यह भी असहिष्णुता ही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग इस हकीकत को मानने के लिये तैयार ही नहीं है कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है, जो कि खेदजनक है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +