खनन माफिया से मिली हुई है सरकार कांग्रेस
शून्यकाल में आज प्रदेश में हो रहे अवैध उत्खनन को कई विधायकों ने जोर-शोर से उठाया। भाजपा की अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर में अवैध उत्खनन रोकने गए एसडीएम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सात दिन में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। कांग्रेस के डाक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि वन रक्षक नरेन्द्र शर्मा पर टैÑक्टर चढ़ाने के मामले में अभी तक कारगर कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने ध्यानकर्षण भी लगाया है जिस पर चर्चा करवाई जाए। कांग्रेस के मुकेश नायक ने भी पन्ना जिले की पवई क्षेत्र में हो रहे अवैध उत्खनन को लेकर सरकार को घेरा। कांगे्रस के जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार की इसमें मिली भगत है। इससे पहले कार्यकारी नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन और विधायक जीतू पटवारी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से कहा कि बुरहानपुर में एसडीएम केआर बड़ोले को मारने के लिए 200 लोगों ने घेरा था तब ताप्ती नदी में कूदकर उन्हें जान बचानी पड़ी। इसी तरह की घटना उज्जैन के दाउदखेड़ी में तहसीलदार शेखर चौधरी व खनिज अधिकारी खुशबू वर्मा के साथ हुई थी।
गृहमंत्री बाबूलालगौर ने कहा है कि प्रदेश में महिला थाने बंद नहीं होंगे। पत्रकारों के सवाल के जवाब में गौर ने कहा कि इन्हें दूसरे थानों में मर्ज किया जाएगा। अब यह व्यवस्था होगी कि हर थाने में दो महिला पुलिसकर्मी रहेंगी जो थाने आने वाली महिलाओं की शिकायत सुनकर कार्रवाई करेंगी।इंदौर जिलों में तालाबों की जमीन पर अतिक्रमण और कब्जे का मामला आज विधानसभा में गूंजा। प्रश्नकाल में इस मामले को उठाते हुए भाजपा के राजेश सोनकर ने राजस्व मंत्री से असहमति जताते हुए कहा कि मंत्री के माध्यम से अफसर सदन को गुमराह कर रहे हैं। जिस तालाब पर अतिक्रमण है उसके बारे में सदन में गलत जानकारी दी जा रही है। मंत्री ने विधायक से कहा कि वे अपनी आपत्ति लिखकर दे दें अगर जवाब गलत पाया गया तो अफसरों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। राजेश सोनकर का कहना था कि इंदौर में बिलावली तालाब, सिरपुर तालाब, यशवंत सागर आदि अतिक्रमण और अवैध कब्जे के शिकार हो रहे हैं। राजस्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि सिरपुर एवं खजराना तालाब को छोड़कर अन्य किसी तालाब में अतिक्रमण नहीं है। इस पर विधायक ने बिलावल तालाब में भी अतिक्रमण की बात कही। इसी दौरान कांग्रेस के जीतू पटवारी ने कहा कि पिपाल्याहाना तालाब में भी सरकार ने कुछ लोगों को जमीन आवंटित कर दी थी। इस पर मंत्री ने कहा कि यह आवंटन कांग्रेस के जमाने में हुआ था।कांग्रेस विधायक तरूण भानौत और नीलेश अवस्थी ने जबलपुर में बसों के संचालन में मंत्री और विधायक के बीच जंग का आरोप लगाया। शून्यकाल में यह मसला उठाते हुए इन विधायकों ने कहा कि वहां तीन दिन पहले खूनी संघर्ष हुआ है और बसों का संचालन बंद है। किसी का नाम लिए बगैर इन विधायकों ने कहा कि जबलपुर में एक मंत्री और विधायक में बसों के संचालन को लेकर विवाद है।

No comments:
Write comments