सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में होगा अंतराष्ट्रीय वैचारिक महाकुंभ
प्रसिद्ध धार्मिक नगरी उज्जैन में अप्रैल-मई माह में होने वाले
सिंहस्थ-2016 के दौरान आगामी 12 से 14 मई तक ग्राम निनोरा में
अंतर्राष्ट्रीय वैचारिक महाकुंभ का आयोजन भी होगा। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय
स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत करेंगे जबकि समापन सत्र के मुख्य
अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने
इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की और इसकी सभी तैयारियां समय से पूरी
करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि
कार्यक्रम स्थल पर प्राचीन भारतीय संस्कृति के विकास तथा मध्यप्रदेश के
विकास पर केन्द्रित एक प्रदर्शनी लगाई जाये। उन्होंने कार्यक्रम के लिये
भारत स्थित सभी राजदूतों को आमंत्रण देने का भी निर्देश दिया।बैठक में
बताया गया कि संगोष्ठी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न
विषय के विद्वान शामिल होगें। आयोजन स्थल ग्राम निनोरा में वाई-फाई की
व्यवस्था रहेगी। संगोष्ठी के दौरान कृषि, ग्रामोद्योग, बेटी बचाओ अभियान और
नारी शक्ति, ग्लोबल वार्मिग और जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं अध्यात्म और
स्वच्छता अभियान पर केन्द्रित विभिन्न समानांतर सत्र आयोजित किये जायेंगे।
संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में भागवत के साथ स्वामी अवधेशानंद जी, दूसरे दिन
के सत्र में सदगुरू श्री जग्गी वासुदेव और स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि
रहेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरे दिन समापन सत्र के मुख्य
अतिथि होंगे।

No comments:
Write comments