Friday, 18 March 2016

सार्क सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को पाक का न्योता

सार्क सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को पाक का न्योता
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया है। उन्हें यह निमंत्रण नेपाल के पोखरा में दक्षेस देशों के मंत्रिस्तरीय बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के दौरान पाकिस्तान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने दिया। बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने पठानकोट के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श भी किया।पाकिस्तानी पीएम के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने गुरुवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से नेपाल के पोखरा में मुलाकात की। बैठक में जहां दोनों पक्षों ने पठानकोट हमले को लेकर जहां विचार-विमर्श किया, वही इस्लामाबाद में प्रायोजित 19वें सार्क सम्मेलन के लिए भाग के लिए सरताज अजीज ने पाकिस्तान पीएम की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया। बैठक के बाद सरताज अजीज ने बताया कि इस बैठक का मुख्य मकसद सार्क सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता देना था। पठानकोट हमले की जांच पर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की संयुक्त जांच टीम आगामी 27 मार्च को भारत पहुंचेगी और 28 मार्च से भारतीय जांच एजेंसियों के साथ अपना काम शुरू करेगी।उधर, बैठक में हुए विचार-विमर्श के बारे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि बैठक में पठानकोट के मुद्दे पर बातचीत हुई। सार्क देशों की महता को महत्वपूर्ण बताते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि क्षेत्र की मजबूती के लिए सार्क देशों को सामूहिक ताकत दिखाने की जरूरत है। उन्होंने दक्षिण एशियाई आर्थिक संघ (एसएईयू) पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए जरुरी है कि संगठन के सदस्य देशों बेहतर तरीके से जुड़े हो और रेल एवं मोटर वाहनों पर लंबित समझौतों के मामले में आगे कदम बढ़ाया जा सके। बैठक के बाद सुषमा ने सार्क सम्मेलन का न्योता देने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सरताज अजीज का आभार जताया।जानकारी हो कि गत जनवरी माह को हुए पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सरताज अजीज के बीच की यह पहली औपचारिक मुलाकात है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +