Friday, 11 March 2016

माल्या बोले मैं कोई भगोड़ा नहीं, सांसद हूं,सीबीआई ने कहा, गलती से जारी हुआ नोटिस!

माल्या बोले मैं कोई भगोड़ा नहीं, सांसद हूं,सीबीआई ने कहा, गलती से जारी हुआ नोटिस!
9000 करोड़ के कर्ज में डूबे उद्योगपति विजय माल्या के देश छोड़कर जाने का मामला संसद में गूंजने के बाद शुक्रवार सुबह ट्वीट कर उन्होंने सफाई दी और कहा कि मैं कोई भगोड़ा नहीं हूं। मैं देश छोड़कर नहीं गया। मैं सांसद हूं, मेरा देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है लेकिन मीडिया ट्रायल गलत है।उद्योगपति विजय माल्या ने शुक्रवार सुबह ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह भगोड़े नहीं है। अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हैं और अक्सर विदेश यात्राएं करते रहते हैं। माल्या ने ट्वीट करके कहा कि मैं भागा नहीं हूं, न ही मैं भगोड़ा हूं। उन्होंने कहा कि मीडिया में उन्हें जबरन फ्रेम किया जा रहा है। माल्या ने ट्वीट करके कहा कि मैं एक सांसद हूं और मुझे कानून पर भरोसा है। हमारी कानून व्यवस्था मजबूत है और मैं उसका सम्मान करता हूं।वही सीबीआई ने अपनी गलती मान ली है. सीबीआई ने आंतरिक जांच के बाद पाया है कि डिटेंशन नोटिस गलती से जारी हुआ था. दूसरी तरफ ईडी ने विजय माल्या को समन भेजा है. ईमेल के जरिये भेजे नोटिस में माल्या को 18 मार्च तक पेश होने की बात कही गयी है. इस बीच आज ईडी ने किंगफिशर एयरलाइन्स के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी से पूछताछ की है. माल्या के लुकआउट नोटिस में आये बदलाव को लेकर सीबीआई ने अपने विभाग में आंतरिक जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने माल्या को जारी लुकआउट नोटिस में बदलाव किया था. सीबीआई द्वारा जारी पहले लुकआउट नोटिस में विदेश जाने पर गिरफ्तारी की बात कही गयी थी लेकिन बाद में लुक आउट नोटिस में बदलाव किया गया और यह कहा गया कि माल्या विदेश जा सकते है सिर्फ उन्हें अपने विदेश दौरे की जानकारी देनी होगी. सीबीआई के लुकआउट नोटिस में हुए बदलाव को लेकर काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ी. आज सीबीआई ने इस मामले को लेकर अपने विभाग की आंतरिक जांच शुरू कर दी है.आईडीबीआई बैंक के और विजय माल्या के नेतृत्व वाली किंगफिशर एयरलाइन्स के छह से अधिक कर्मचारियों को सम्मन जारी किये हैं. उन्हें अपने पिछले पांच साल के वित्तीय ब्योरे और आयकर रिटर्न पेश करने को कहा गया है

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +