Tuesday, 8 March 2016

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या (8 मार्च) के मौके पर देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही राष्ट्रपति मुखर्जी ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि देश की महिलाओं को उनकी बराबरी के अवसर और अधिकारों को दिलाने के लिए मिलजुल कर प्रयास करना चाहिए।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिए अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस पर मैं देश की की महिलाओं को हार्दिक बधाई देता हूं और शुभकामनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि देश की महिला वर्षों से राष्‍ट्र निर्माण में योगदान दे रही है। समाज में उनका एक उच्च स्तर का सम्मान प्राप्त है। देशवासियों से अपील करते हुए राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि हमें उनकी बराबरी के अवसर और सम्‍मानित अधिकारों का सम्‍मान दिलाने के लिए मिलजुल कर काम करना चाहिए। समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सलामती और सम्‍मान का माहौल बनाना हमारा सामूहिक जिम्‍मेदारी है।
राष्ट्रपति मुखर्जी ने महिलाओं के एकजुटता का आह्वावन करते हुए कहा कि इस मौके पर महिलाओं के सशक्‍तीकरण और लैगिंग समानता के प्रयासों को दोगुना करना चाहिए।
जानकारी हो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है।


No comments:
Write comments

Recommended Posts × +