Tuesday, 8 March 2016

मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया अपना जन्म-दिन

मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया अपना जन्म-दिन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपना जन्म-दिन बच्चों और बुजुर्गों के बीच मनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज आसरा वृद्धजन सेवा आश्रम शाहजहाँनाबाद और बाल निकेतन भवन हमीदिया रोड पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह और महापौर आलोक शर्मा भी थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। दूसरों की भलाई से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। समाज और शासन का कर्त्तव्य है कि बुजुर्गों और बच्चों की तकलीफों को दूर करे। राज्य सरकार का मूल मंत्र सेवा करना है। आसरा वृद्धाश्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी बुजुर्गों को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया तथा उन्हें मिठाई खिलाई। उन्होंने बुजुर्गों को पलंग भी वितरित किये।बाल निकेतन भवन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बच्चों को वस्त्र और मिठाई वितरित की तथा बच्चों को आशीर्वाद दिया। बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर नर्मदाअष्टक का पाठ किया गया।मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों में राजस्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, विधायक श्री जगदीश देवड़ा, श्री विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा गुट्टू भैया, श्री ध्रुवनारायण सिंह, श्री रमेश सक्सेना, हज कमेटी भोपाल के सदस्य आदि शामिल थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री को मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, संभागायुक्त भोपाल श्री एस.बी. सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री योगेश चौधरी, प्रबंध संचालक राज्य भंडार गृह निगम श्री अजातशत्रु श्रीवास्तव, उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ. रमनसिंह सिकरवार एवं अन्य अधिकारियों ने भी बधाई दी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +