Friday, 11 March 2016

भारत ने वेस्‍टइंडीज को हराया तो ब्राओ ने पकड़ लिया धौनी का कॉलर

भारत ने वेस्‍टइंडीज को हराया तो ब्राओ ने पकड़ लिया धौनी का कॉलर
विश्वकप के पहले अभ्‍यास मैच में भारत के हाथों हार से वेस्‍टइंडीज की टीम तिलमिला उठी.इस साल खेले गए पिछले 12 में से 11 मुकाबले जीत विजयी रथ पर सवार भारतीय टीम ने कल रात पहले वार्मअप मैच में वेस्टइंडीज को 45 रनों के बड़े अंतर से मात दी। इस मुकाबले में गेंदबाज और बल्लेबाजों ने जमकर धमाल किया लेकिन मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाडिय़ों की आपस में अच्छी बॉंडिंग भी देखने को मिली।हारने के बाद वेस्ट इंडीज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो और टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी मस्ती करने के मूड में नजर आ रहे थे। इसी मस्ती के दौरान ड्वेन ब्रावो ने धोनी का कॉलर पकड़ लिया था। बता दें कि धोनी और ब्रावो बहुत अच्छे दोस्त है। आईपीएल में भी वह एक ही टीम में है। आईपीएल के दौरान ब्रावो ने कहा था कि नेट पर वे धोनी को बॉलिंग कर प्रैक्टिस करते हैं, इसीलिए डेथ ओवर्स में इतने बेहतर हैं।पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 185 रनों का विशाल स्‍कोर खड़ा किया था. जवाब में वेस्‍टइंडीज की पूरी टीम 19 ओवर और दो गेंद पर 140 रन में आउट हो गयी.इधर वेस्‍टइंडीज टीम के खिलाड़ी ने हार के बाद टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ कुछ ऐसा बरताव मैदान पर कर दिया कि एक‍ समय तो धौनी भी अवाक रह गये. इवेन ब्राओ धौनी के करीब आये और उनका कॉलर पकड़ लिया. एक क्षण के लिए तो धौनी को चेहरा देखने लायक था, लेकिन बाद में माहौल खुशनुमा हो गया. दरअसल ब्राओ और कप्‍तान महेंद्र सिंह धौनी आईपीएल में एक साथ एक ही टीम के लिए खेलते आये हैं. दोनों के बीच अच्‍छी बनती भी है.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +