मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार,महिला विभाग के बजट पर सिर्फ महिला विधायकों ने की बहस!
मप्र की विधानसभा में गुरुवार काे इतिहास रचा गया। बजट सत्र में जब महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट पर चर्चा की बारी आई तो इसमें सिर्फ महिलाओं ने हिस्सा लिया। यहां तक की विधानसभा के अध्यक्ष की आसंदी पर महिला विधायक को जगह दी गई। पूरी चर्चा में एक भी पुरुष विधायक ने हिस्सा नहीं लिया।विधानसभा में महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट की मांगों पर चर्चा का मौका आया।चर्चा शुरु होने से पहले संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा खड़े हुए अौर उन्होंने सुझाव दिया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की बजट चर्चा में सिर्फ महिलाएं हिस्सा लें।इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों राजी हो गए।अध्यक्ष की आसंदी पर विधानसभा अध्यक्ष सीतासरण शर्मा बैठे थे। यह तय किया गया कि महिलाओं के बजट की चर्चा के दौरान आसंदी पर भी महिला विधायक ही बैठे।सीताशरण शर्मा अपनी आसंदी से उठे और वहां बीजेपी विधायक अर्चना चिटनिस बैठींदेर तक महिला विभाग की बजट पर चर्चा चलती रही।इस चर्चा में विधायक हिना कांवरे, पारुल साहू, शंकुतला खटीक, संगीता चौरेल, शीला त्यागी, ममता मीना, चंदा सिंह, उमा देवी खटीक सहित कई महिला विधायकों ने हिस्सा लिया।इसके बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह ने जवाब दिया।भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चर्चा में सिर्फ महिला विधायकों ने हिस्सा लिया।

No comments:
Write comments