भारत पाकिस्तान के बीच ,मैच के दौरान छा सकता है अंधेरा, महामुकाबले पर खड़ा हुआ धर्मसंकट!
टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों के तहत खेलेजाने वाले मैच में भारत और पाकिस्तान पर अब सबकी नजर टिकी है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन में 19 मार्च को होना है। दोनों देशों (भारत और पाकिस्तान) के बीच मैच को लेकर दुनियाभर में एक अलग ही जूनून देखने को मिलता है लेकिन इस बार ये महामुकाबला अर्थ आवर के कारण धर्मसंकट में फंस गया है। दरअसल मुकाबला तो होगा लेकिन टीवी पर देखने को लेकर यह धर्मसंकट उठ खड़ा हुआ है।दरअसल मार्च महीने में दुनियाभर में 'अर्थ आवर डे' मनाया जाता है जिसमें अर्थ यानी धरती को बचाने के लिए करीब 172 देश के लोग रात 8:30 से लेकर 9:30 बजे तक यानी एक घंटे तक अपने घरों की बिजली बंद कर देते हैं। इन देशों में से एक भारत भी है।इस बार अर्थ आवर डे 19 मार्च को है। साथ ही इसी दिन कोलकाता में टी-20 वर्ल्डकप का भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का महामुकाबला भी होना है। मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, लेकिन उसी बीच अर्थ आवर (रात 8:30 से रात 9:30 तक) भी है जिसमें यह फंसता हुआ दिख रहा है। अब एक ही वक्त पर अर्थआवर और भारत-पाकिस्तान के बीच मैच। ऐसे में क्रिकेट प्रेमी क्या अर्थ आवर के बीच एक घंटे का ब्लैक आउट कर भारत-पाक के बीच मैच का रोमांच छोड़ पाएंगे?न्यूजीलैंड के हाथों पहले मैच में हार से सकते में पड़ी भारतीय टीम शनिवार को जब यहां जब विश्व टी20 चैंपियनशिप के सर्वाधिक चर्चित और बहुप्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य आईसीसी टूर्नामेंटों में अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अजेय रहने के रिकार्ड के साथ टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें भी बरकरार रखना होगा।ईडन गार्डन्स की पिच सपाट और आउटफील्ड तेज रहने की संभावना है और ऐसे में भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों रोहित, शिखर धवन और कोहली को नागपुर के दुस्वप्न से उबरने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कोहली मीरपुर में आमिर के खिलाफ मुकाबले में अव्वल रहे थे। उन्होंने पाकिस्तान के बायें हाथ के दो अन्य तेज गेंदबाजों मोहम्मद इरफान और इमाद वसीम का भी डटकर सामना किया था। पाकिस्तान के स्पिन विभाग की जिम्मेदारी इमाद वसीम पर है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में चार विकेट लेकर प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झटका है लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि 2007 विश्व टी20 में भी उसे कीवी टीम से हार झेलनी पड़ी थी।

No comments:
Write comments