कोलकाता में फ्लाई ओवर गिरने से 14 की मौत, राहत-बचाव में जुटी सेना
कोलकाता में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. एक निर्माणाधीन पुल गिरने से 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 78 लोग घायल हुए हैं. हादसे में करीब 150 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही थी. राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर एनडीआरएफ की दो टीमें भेजी गई हैं. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मिदनापुर की रैली कैंसिल कर मौके पर पहुंच गई हैं. राज्य सरकार ने इस हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों के लिए 2-2 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है.बताया जा रहा है कि उत्तरी कोलकाता में गणेश टाकीज (गिरीश पार्क) के पास एक पुल का निर्माण कार्य चल रहा था. अचानक पुल ढह गया. यह फ्लाईओवर सबसे ज्यादा भीड़ वाले बड़ा बाजार इलाके के पास बन रहा है. एनडीआरएफ की दो टीमों में 70 जवान शामिल हैं. इसके साथ ही सेना के दल भी राहत एवं बचाव के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. सेना की एक इंजीनियरिंग टीम भी घटनास्थल पर भेजी गई है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कोलकाता में एक निर्माणाधीन पुल विवेकानंद फ्लाईओवर के गिरने से दस लोगों की मौत पर दुख जताया है।
राहुल गांधी ने गुरूवार को ट्वीट करके कहा है कि कोलकाता फ्लाईओवर हादसा अत्यंत दुखद समाचार है। राहुल ने कहा है कि उन्हें आशा है कि बचाव और राहत दल हादसे में फंसे हुए लोगों कि जल्द से जल्द मदद करेंगे। उन्होंने त्रासदी में फंसे हुए लोगों और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है।

No comments:
Write comments