Friday, 18 March 2016

78 साल के हुए सदाबहार वेटरन एक्टर शशि कपूर

78 साल के हुए सदाबहार वेटरन एक्टर शशि कपूर
वेटरन एक्टर शशि कपूर 78 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था। उनका पूरा नाम बलबीर राज कपूर है। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और आग और आवारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी। 1961 में आई यश चोपड़ा की फिल्म धर्मपुत्र में शशि कपूर पहली बार लीड रोल में नजर आए।शशि ने अपने फिल्मी करियर में 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी।इसके अलावा शशि कपूर को फिल्म जब जब फूल खिले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का, बांबे जर्नलिस्ट एसाोसिएशन अवार्ड और फिल्म मुहाफिज के लिए स्पेशल ज्यूरी का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए वर्ष 2014 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया।1984 में पत्नी जेनिफर की कैंसर से मौत के बाद शशि कपूर काफी अकेले रहने लगे और उनकी तबीयत भी बिगड़ती गई। बीमारी की वजह से शशि कपूर ने फिल्मों से दूरी बना ली। साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। बॉलीवुड से वह लगभग संन्यास ले चुके हैं। वर्ष 1998 में प्रदर्शित फिल्म जिन्ना उनके सिने कैरियर की अंतिम फिल्म मानी जा रही है।पृथ्वीराज कपूर की तीन बेटों में से (राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर) शशि सबसे छोटे हैं। 1956 में शशि कपूर की मुलाकात इंग्लिश एक्ट्रेस जेनिफर कैंडेल से हुई। उस वक्त वे कोलकाता में अलग-अलग थिएटर गु्रप के लिए काम करते थे। इसी दौरान उनकी दोस्ती हुई जो जल्द ही प्यार में बदल गई। शुरुआती दौर में कैंडेल शादी के लिए राजी नहीं थीं, लेकिन उस जमाने की फेमस एक्ट्रेस और शम्मी कपूर की वाइफ गीता बाली के सपोर्ट के बाद 1958 में शशि और कैंडेल की शादी हो गई। शशि के तीन बच्चे हैं। दो बेटे करण कपूर, कुणाल कपूर और एक बेटी संजना कपूर।1978 में शशि कपूर ने पत्नी जेनिफर के साथ मिलकर मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की। इसके 6 साल बाद 1984 में जेनिफर का निधन हो गया। बता दें कि चार साल की उम्र में शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के प्ले में काम किया करते थे। अब इस थिएटर को शशि की बेटी संजना संभालती हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +