Monday, 22 February 2016

नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 'रूर्बन' मिशन ,छुए बूढ़ी महिला के पैर !

नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया 'रूर्बन' मिशन ,छुए बूढ़ी महिला के पैर !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में रविवार को महत्वाकांक्षी स्मार्ट विलेज प्रजोक्ट रूर्बन मिशन को लॉन्च किया।इससे पहले पीएम मोदी ने रायपुर में सत्य साई हार्ट अस्पताल में सत्य साई की प्रतिमा का अनावरण भी किया था।कार्यक्रम में पीएम ने बताया कि अंग्रेज़ी के रूरल (ग्रामीण) और अर्बन (शहरी) शब्दों को मिलाकर रूर्बन बना है। उन्होंने कहा कि रूर्बन मिशन के ज़रिए उनका मकसद शहरों और गांव के सर्वोच्च गुणों को आपस में मिलना है। गांव की जीवटता को शहरों की सुविधाओं से मिलाने की कोशिश है रूर्बन,वही धमतरी जिले में 104 वर्षीय जिस बूढ़ी महिला ने अपने घर में शौचालय बनाने के लिए अपनी बकरियां बेच दी थी, उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विशेष सराहना करते हुए कहा कि यह बदलते भारत का एक बड़ा संकेत है। पीएम ने बूढ़ी महिला कुंवर बाई के पैर भी छुए।मोदी ने कहा, ‘104 वर्षीय एक बूढ़ी महिला जो एक दूर दराज के गांव में रहती है, टीवी नहीं देखती ना ही समाचारपत्र पढ़ती है, लेकिन स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने का संदेश किसी ना किसी तरह उन तक पहुंच गया। उन्होंने अपने घर में शौचालय बनाने के लिए अपनी बकरियां बेच दी और गांव के अन्य लोगों को भी इसे बेचने के लिए प्रेरित किया।’ कुंवर बाई ने अपने घर में दो शौचालय बनाने के लिए 8-10 बकरियां बेची थी।इसके बाद उन्होंने अपने घर में बनाए गए शौचालयों को कुछ अन्य ग्रामीणों को दिखाना शुरू किया। साथ ही उन्हें इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। अब गांव के घर-घर में शौचालय है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +