प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 फरवरी को
भोपाल आएंगे। उनका मध्यप्रदेश के किसान उस दिन सम्मान करेंगे। यह जानकारी
प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने दी।चौहान ने बताया कि केंद्र
सरकार द्वारा लागू की गई नई फसल बीमा योजना को लेकर मध्यप्रदेश के किसान
मोदी का सम्मान करना चाहते थे तो उन्हें इस बारे में जानकारी दी गई। उनकी
सहमति के बाद यह प्रोग्राम बनाया गया है। इसको लेकर बीजेपी ने तैयारियां
शुरू कर दी हैं।बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने बताया कि
पार्टी का किसान महा सम्मेलन अब सीहोर में होगा। पहले यह विचार किया जा रहा
था कि इसका आयोजन भोपाल में हो लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की
इच्छा थी कि किसान सम्मेलन है तो यह किसी गांव में ही होना चाहिए।बताया
जाता है कि सीहोर जिले में बीजेपी के किसान महा सम्मेलन के लिए इछावर
विधानसभा क्षेत्र के शेरपुरा गांव पर विचार हो रहा है। यह गांव भोपाल-इंदौर
रोड पर सीहोर से तीन किलोमीटर दूर है। यहां सम्मेलन के लिए स्थान चयन के
लिए प्रशासन की टीम भी गई है। शाम तक गांव का नाम तय कर लिया जाएगा।Thursday, 4 February 2016
प्रधानमंत्री 18 फरवरी को आएंगे मध्यप्रदेश,किसान करेंगे मोदी का सम्मान!

लिए प्रशासन की टीम भी गई है। शाम तक गांव का नाम तय कर लिया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments