Thursday, 4 February 2016

असहिष्णुता पर बरसे इरफान खान, कहा चाहिए अभिव्यक्तिकीआजादी!


असहिष्णुता पर बरसे इरफान खान, कहा चाहिए अभिव्यक्तिकीआजादी!
असहिष्‍णुता पर देश में चल रही बहस में बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान भी शामिल हो गए हैं। इरफान का मानना है कि जानी-मानी शख्सियतें भी इस देश के हिस्सा हैं और उन्हें भी राष्ट्रीय मुद्दों पर राय व्यक्त करने का हक है। उन्होंने कहा कि प्रगतिशील समाज के लिए किसी एक का मुंह बंद करना कोई स्वस्थ संकेत नहीं है।उन्होंने कहा काफी अजीब लगता है जब कुछ लोग कहते हैं कि अभिनेताओं को अभिनय करना चाहिए और उन्हें मुद्दों पर विचार व्यक्त नहीं करना चाहिए। हर किसी को अपने दिमाग से बोलने और चिंता व्यक्त करने का अधिकार है। अगर आप चुप रहने के लिए कहते हैं तब यह एक प्रगतिशील और स्‍वस्‍थ समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है।'उनका मानना है कि 'यह एक व्यक्तिगत मामला है। कुछ लोगों को प्रतिक्रिया व्यक्त करने की प्रवृत्ति होती है जबकि कुछ लोगों में नहीं होती है।उनका कहना है कीयह मुद्दा(असहिष्णुता)
का है। हम जो कहना चाहते हैं, उसे कहने में सुरक्षित महसूस करना चाहिए। हमें खुद को अभिव्यक्त करने में आजाद होना चाहिए।'

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +