देश के सबसे बड़े सम्मान पद्म विभूषण ,पद्मभूषण और पद्मश्री की घोषणा!
सरकार ने पद्म अवार्ड्स का ऐलान कर दिया है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्र के 118 हस्तियों को चुना गया है। दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है। सरकार ने इस वर्ष धीरूभाई सहित कुल आठ हस्तियों को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से नवाजे जाने की घोषणा की है, जिनमें प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजनीकांत, आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जगमोहन भी शामिल हैं। पद्मविभूषण के अतिरिक्त 20 लोगों को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण तथा 83 व्यक्तियों को चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, बॉलीवुड पार्श्वगायक उदित नारायण तथा पूर्व CAG विनोद राय को तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण दिए जाने का ऐलान हुआ है।भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी, तीरंदाज दीपिका कुमारी, सुशील दोषी और एसएस राजमौली को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान से नवाजे जाने के बाद ने अनुपम खेर ने कहा कि यह खुशी की बात है। यह मेरी जिदंगी की उपलब्धि है। देश आपको सम्मानित करता है तो अच्छा लगता है। मुझे जब सुबह फोन आया है तो सबसे पहले मुझे अपने पिता याद आए। वहीं वकील उज्जवल निकम ने भी अपना सम्मान अपने माता पिता को समर्पित किया है। देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री को पाने वाले लोगों में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा, फिल्मकार मधुर भंडारकर तथा प्रसिद्ध अधिवक्ता उज्ज्वल निकम शामिल हैं।

No comments:
Write comments