Wednesday, 27 January 2016

गणतंत्र दिवस से पूर्व सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम मेें अलग अंदाज में गाया राष्ट्रगान!

गणतंत्र दिवस से पूर्व सचिन तेंदुलकर ने वानखेड़े स्टेडियम मेें अलग अंदाज में गाया राष्ट्रगान!

67वें गणतंत्र दिवस से पहले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और खेल जगत की 8 बड़ी हस्तियां नए कलेवर के साथ राष्ट्रगान गाते नज़र आईं। इस वीडियो में सचिन के अलावा सानिया मिर्जा, धनराज पिल्लै, बाइचुंग भूटिया, सुनील गावस्कर, महेश भूपति, सुशील कुमार और धनराज पिल्लै शामिल हैं।2011 विश्व कप फाइनल से पूर्व दर्शकों से खचाखच भरे वानखेड़े स्टेडियम मेें राष्ट्रगान गाना उनके करियर का सबसे गौरवपूर्ण रहा था। तेंदुलकर ने आज यहां कहा, ‘‘लेकिन यह राष्ट्रगान गाना अलग स्तर पर चला गया था, जब आप पाकिस्तान के खिलाफ 2003 विश्व कप (सेंचुरियन में) खेल रहे थे, स्टेडियम में अंदर, दर्शकों के बीच में, 60000 लोगों के साथ ‘जन गन मन’ गाना।’’ तेंदुलकर ‘द स्पोर्ट हीरोज’ एल्बम के के विमोचन के मौके पर तेंदुलकर यह विचार व्यक्त कर रहे थे। इस एल्बम का लक्ष्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘जब आप ‘जन गन मन’ गा रहे हो तो आपका सिर उंचा होता है लेकिन आज आप मैदान के बीच में खड़े होकर एेसा करते हो तो आपका सीना चौड़ा हो जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इससे जुड़े कुछ अनुभव हैं। एक पाकिस्तान के खिलाफ हैं दूसरा जब हम विश्व कप 2011 फाइनल खेल रहे थे, मैं उस अनुभव को कभी नहीं भुला सकता। पूरा स्टेडियम जन गन मन गा रहा था और यह अब भी मेरे कानों में गूंजता है। यह मेरे जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अहसास था।’’ तेंदुलकर ने कहा, ‘‘हम इतनी सारी निजी उपलब्धियां हासिल करते हैं। टीम की उपलब्धियां हासिल करती है लेकिन जब हमारे राष्ट्रगान की बात आती है तो सभी चीजें पीछे चली जाती हैं।’’

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +