Wednesday, 27 January 2016

एडिलेड में फहराया तिरंगा, ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया!

एडिलेड में फहराया तिरंगा, ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराया!

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच एडिलेड ओवल मैदान पर खेला गया। 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 37 रन से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।टीम इंडिया की ओर से नए गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि अश्विन, जडेजा और पांड्या को दो-दो विकेट मिले। ऑस्ट्रेलियाई दौरे में पहली बार टीम इंडिया की गेंदबाजी प्रभावी दिखी। हालांकि अश्विन और हार्दिक ने अपने पहले ओवर में काफी रन लुटा दिए थे, लेकिन बाद में वापसी की।टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 188 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वॉटसन ने दो विकेट लिए, जबकि जेम्स फॉल्कनर को एक सफलता मिली। कोहली 55 गेंदों में 90 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के उड़ाए। आखिरी ओवर में रैना के आउट होने के बाद कप्तान एमएस धोनी ने कुछ अच्छे शॉट खेले। धोनी 3 गेंदों में 11 रन बनाकर नाबाद लौटे, जिसमें उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया।10वें ओवर के बाद विराट कोहली ने रन की गति बढ़ाई और फिफ्टी बनाई। उन्होंने 14वें ओवर में केन रिचर्डसन की गेंदों पर 11 रन ठोक दिए। कोहली ने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा। इससे पहले रैना और कोहली ने टीम का स्कोर 13वें ओवर में 100 के पार पहुंचाया, जबकि उन्होंने कोई भी विकेट नहीं गिरने दिया। 15वें ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया ने दो विकेट पर 128 रन तक पहुंचा दिया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +