आज कोलार के दानिश हिल से कलियासोत डेम मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले कोलार
लिंक ब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज स्थानीय हुजूर विधायक श्री
रामेश्वर शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में किया गया । पुल के निर्माण में 5
करोड़ की राशि खर्च की जायेगी । इस अवसर पर उपस्थित हज़ारो की संख्या में
स्थानीय नागरिको को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा की कोलार में बढ़ते
यातायात दवाब को देखते हुए लंबे समय से एक वैकल्पिक मार्ग की अत्यंत
आवश्यकता महसूस की जा रही थी । जिसके माध्यम से कोलार के मुख्य मार्ग पर
यातायात का दवाब कम किया जा सके । श्री शर्मा ने बताया की उक्त मार्ग के
लिये अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियो के साथ उन्होंने दौरा किया ।अंतोगत्वा
कलियासोत डेम मुख्य मार्ग (वाल्मी) से दानिश हिल तक पुल निर्माण का निर्णय
लिया गया । श्री शर्मा ने बताया की पुल निर्माण से साई हिल , अमरनाथ दक्षिण
पश्चिम, महाबली नगर, पार्वती नगर, फार्च्यून एस्टेट, सी आई हिल, पैलेस
आर्चिड, दाम खेड़ा, सर्वधर्म बी सेक्टर, कान्हा कुन्ज, वंदना नगर, अम्बेडकर
नगर, संजय नगर, डी पी एस स्कूल, विंध्याचल एकेडमी, मान सरोवर स्कूल , सहित
लगभग 25 कॉलोनी , एवं 15 से अधिक गाँवो के लगभग 2 लाख नागरिको को इसका सीधा
लाभ मिलेगा । श्री शर्मा ने बताया की इस मार्ग के द्वारा नीलबड़, सिहोर
,नेहरूनगर,केरवा डेम, शारदा बिहार, एक्सीलेंस कॉलेज जाने वालो के लिये यह
मार्ग अत्यंत ही सुलभ एवं सुगम साबित होगा । श्री शर्मा ने कहा की पुल के
आसपास सौन्दरीयकरण किया जायेगा । जिससे यहाँ आने वाले नागरिक प्राकृतिक
सौंदर्य का लुत्फ़ भी उठा सके । श्री शर्मा ने कहा की मध्यप्रदेश के लाडले
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश
प्रगति रथ पर सवार है श्री शर्मा ने कहा की मै लंबे समय से राजनीती में
हूँ, आपने भी कई सरकारे देखी होंगी परंतु शिवराज सरकार ने प्रदेश में जो
चहुमुखी विकास किया वह अपने आप में उल्लेखनीय है । श्री शर्मा ने कहा की
मेरी ही विधानसभा हुजूर में करोडो के विकास कार्य चल रहे है । श्री शर्मा
ने कहा की जब मैंने इस पुल के मसौदे के बारे में संवेदन शील मुख्यमंत्री जी
को अवगत कराया तो उन्होंने तत्काल उक्त पुल निर्माण के निर्देश सम्बंधित
विभाग को जारी कर दिए । श्री शर्मा ने कहा की मै इस मंच के माध्यम से
प्रदेश के जननायक श्री शिवराज सिंह जी चौहान का धन्यवाद देता हूँ तथा आप
लोगो से भी आग्रह है की इस कार्य के लिये आप लोग भी मुख्यमंत्री जी को पत्र
लिख कर धन्यवाद् प्रेषित करे । कार्यक्रम के अंत में राजधानी परियोजना
प्रशासन के अधीक्षण यंत्री श्री जवाहर सिंह जी ने आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम में विशेष रूप से स्थानीय वार्ड 80 के पार्षद रविन्द्र यति,
पार्षद भूपेंद्र माली , श्याम मनफूल मीना, पार्षद पवन बोराना, बी एस
वाजपेयी, इक़बाल पटेल, जमुना यादव, कुसुम शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राज
शर्मा, महेश मीना, प्रदीप पाटीदार, कपिल सोनकर, अभिमन्यु सिंह, मुरारी
शर्मा, के एल तेहल्याणी, खरे साहब, शिव जड़िया, प्रतिभा कपूर सुनील पाण्डेय,
संजीव मिश्रा , सहित बड़ी संख्या में विभिन्न कॉलनियो के अध्यक्ष एवं
पधाधिकारी उपस्थित रहे ।Monday, 1 February 2016
कलियासोत पर बनेगा नया सेतु । विधायक हुजूर श्री रामेश्वर शर्मा ने किया कोलार लिंक ब्रिज का शिलान्यास ।

पधाधिकारी उपस्थित रहे ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments