Saturday, 30 January 2016

स्मार्ट सिटी में मध्य प्रदेश के 3 शहर , भुवनेश्वर टॉप पर !

स्मार्ट सिटी में मध्य प्रदेश के 3 शहर , भुवनेश्वर टॉप पर !

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किये जाने वाले पहले 20 शहरों की घोषणा आज की गई। बुधवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू ने बताया कि अभी स्मार्ट सिटी चेलैंज के 97 शहरों में से 20 का ऐलान किया जाएगा। परियोजना के तहत कुल सौ शहरों को स्मार्ट बनाया जाना है, हालांकि अभी शेष तीन शहरों के बारे में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।1. भुवनेश्वर (ओडिशा), 2. पुणे (महाराष्ट्र), 3.जयपुर (राजस्थान), 4. सूरत (गुजरात), 5. कोच्चि (केरल), 6.अहमदाबाद (गुजरात), 7. जबलपुर (मध्य प्रदेश), 8. विशाखापटनम, 9. सोलापुर (महाराष्ट्र), 10. धवनगिरि (कर्नाटक), 11. इंदौर (मध्य प्रदेश), 12. नई दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी), 13. कोयंबटूर (तमिलनाडु), 14. काकीनाडा (आंध्रप्रदेश), 15. बेलगाम (कर्नाटक), 16. उदयपुर (राजस्थान), 17. गुवाहाटी (असम), 18. चेन्नई (तमिलनाडु), 19. लुधियाना (पंजाब), 20. भोपाल (मध्य प्रदेश)डिफेंस कॉलेज में 'राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन' पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते समय ये घोषणा की। कार्यक्रम में विदेशी अफसरों, तीनों सेनाओं और सिविल सर्विस के करीब 100 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया था। नायडू के मुताबिक आगामी वर्षों में सरकार 40 ऐसे शहरों की घोषणा करेगी। सभी शहरों में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकास कार्य करवाए जाएंगे।परियोजना के तहत स्मार्ट बनाए जा रहे शहरों में बिजली-पानी की आपूर्ति, सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन, समुचित शहरी आवागमन, सार्वजनिक परिवहन, सूचना-प्रौद्योगिकी की कनेक्टिविटी, ई-गवर्नेंस, बुनियादी सुविधाएं और नागरिक सहभागिता पर खास ध्यान दिया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +