Monday, 1 February 2016

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पहली बार घर में ऑस्‍ट्रेलिया का क्लीन स्वीप!

भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पहली बार घर में ऑस्‍ट्रेलिया का क्लीन स्वीप!
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी में खेला गया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया। इस प्रकार उसने सीरीज पर 3-0 से कब्जा करते हुए 'क्लीन स्वीप' कर दिया।टीम इंडिया ने वनडे मैचों की 1-4 की हार का बदला ऑस्‍ट्रेलिया से शानदार अंदाज में चुकाया। टी-20 सीरीज में धोनी के धुरंधरों ने 3-0 के अंतर से एकतरफा अंदाज में मात देते हुए ऑस्‍ट्रेलिया में इतिहास रच दिया। 140 साल के क्रिकेट इतिहास में ऑस्‍ट्रेलिया को कभी भी उसके घरेलू मैदान में किसी टीम ने 3 या इससे अधिक मैचों की सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप नहीं किया। मैच काफी रोमांचक रहा, जो अंतिम गेंद पर खत्म हुआ तीन मैचों की सीरीज में 199 रन बनाने वाले विराट कोहली को 'मैन ऑफ द सीरीज',ऑस्ट्रेलिया में टी-20 सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया आईसीसी सीरीज में आठवें नंबर पर थी, लेकिन सीरीज में मेजबान का सफाया करते ही भारतीय टीम दुनिया की नंबर-1 टी-20 टीम बन गई है। इस वक्त टीम इंडिया टेस्ट और टी-20 में नंबर-1 और वनडे में वर्ल्ड नंबर-2 टीम है।अगले महीने भारत में शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप (8 मार्च से 3 अप्रैल तक) से पहले भारतीय फैन्स इससे बेहतर और क्या मांग सकते हैं। टीम इंडिया को इस मुकाम तक पहुंचाने में टीम के सुपरस्टार्स ने कमाल के रोल अदा किए। विराट कोहली का नाम इसमें सबसे पहले आता है। सुनील गावस्कर कहते हैं कि विराट कोहली इस वक्त जिस फॉर्म में चल रहे हैं, वो अंधेरे में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +