Wednesday, 27 January 2016

कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में पूरा देश !

कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में पूरा देश !
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पिछले कई दिनों से ठंड ने जोर पकड़ा हुआ है। राजधानी में बुधवार को सुबह की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं से हुई। कोहरे और जबरदस्त ठण्ड से जनता की मुसीबत बढ़ गयी है I कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सुबह गाड़ियां सड़कों पर रेंगते हुए नजर आई I कोहरे का असर रेल यातायात और विमानों पर भी देखा गया Iकड़ाके की ठंड और घनघोर धुंध ने राज्य में डेरा जमा लिया है। जहां मंगलवार को लोगों को पूरा दिन सूरज देवता के दर्शन नहीं हुए वहीं बुधवार को भी यह आलम रहा।लोगों को घनी धुंध का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे की वजह से विमानों को भी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली और उन्हें सवारियों के साथ ही वापिस लौटना पड़ा। धुंध का आलम यह है कि पांच मीटर की दूरी के आगे दिखाई नहीं दे रहा है। गाडिय़ों की रफ्तार भी थम गई है।सुबह सडक़ों पर गाडिय़ों की संख्या कम रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कश्मीर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बुधवार का आधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आर्द्रता 82 प्रतिशत और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज किया गया है। विभाग के मुताबिक बुधवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और सर्द हवाओं का सिलसिला जारी रहेगा I साथ ही आगामी दिनों में भी सर्द हवा और कोहरे में बढ़ोत्तरी का दौर जारी रहेगा I

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +