नेताजी की जयंती पर फहराया देश का सबसे बड़ा, सबसे ऊंचा तिरंगा!
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं वषर्गांठ पर रांची में पहाड़ी मंदिर पर
देश का सबसे ऊंचा और सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। रक्षा मंत्री
मनोहर पर्रिकर ने रांची शहर के मध्य में स्थित पहाड़ी मंदिर पर 293 फीट
ऊंचे फ्लैग पोल पर देश का अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया।कार्यक्रम के
लिए नई दिल्ली से यहां पहुंचे रक्षा मंत्री ने रिमोट कंट्रोल से राष्ट्रीय
ध्वज फहराया और वहां मौजूद सैकड़ों लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से
इसका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि देश के इस सबसे बड़े 66 फीट
उंचे और 99 फीट लंबे तिरंगे झंडे को फहराकर वह गौरवान्वित हैं और उन्हें आज
गणतंत्र दिवस जैसा उल्लास प्रतीत हो रहा है।झंडे को फहराने के लिए जमीन से
493 फुट ऊपर पहाड़ की चोटी पर 293 फुट ऊंचा फ्लैग पोस्ट बनाया गया है। इस
प्रकार जमीन से कुल 786 फीट की उंचाई पर फहराया गया यह तिरंगा देश में सबसे
ऊंचाई पर स्थित तिरंगा है।देश के इस विशालतम ध्वज को फहराने के कार्यक्रम
में 50 से अधिक विद्यालयों के हजारों छात्रों और बच्चों ने भाग लिया। इस
अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि देश के सबसे बड़े
तिरंगे की स्थापना से आज राज्य ने पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई
है।उन्होंने बताया कि रक्षा मंत्री ने झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय की
आधारशिला रखी, जहां 2016-17 की जून-जुलाई से ही 300 से पांच सौ छात्रों की
शिक्षा प्रारंभ कर दी जाएगी। अगले दो सालों के भीतर इसके भवन का निर्माण
रांची के निकट 25 एकड़ जमीन पर पूरा कर लिया जाएगा। रक्षा मंत्री पर्रिकर
ने राज्य सरकार को विश्वविद्यालय की स्थापना में हरसंभव मदद देने का
आश्वासन दिया।

No comments:
Write comments