आईएसआईएस ने जारी किया धमकी भरा नया वीडियो, अमेरिका और यूरोप पर हमले की दी धमकी
आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने धमकी भरा एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आईएसआईएस ने अमेरिका और पश्चिमी देशों पर हमले करने की धमकी दी है। आतंकवादी संगठन ने अपनी धमकी में कहा है कि सीरिया में उसके खिलाफ हवाई हमले कर रहे देशों का वही हश्र होगा जो अभी हाल में फ्रांस में हुआ है। आईएस ने कहा है कि अपना अगला निशाना वाशिंगटन को बनाएगा।मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आईएसआईएस का धमकी भरा यह वीडियो उस समय आया है जब फ्रांस ने शुक्रवार को हुए हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज एक मिनट का मौन रखा। आईएस ने फ्रांस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमलों की जिम्मेदारी ली है, इन हमलों में कम से कम 129 लोगों की मौत हो चुकी हैआईएस के इस नए वीडियो की हालांकि पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन यह वीडियो एक वेबसाइट पर पाया गया है। आईएसआईएस इस वेबसाइट पर अपने संदेशों को पोस्ट करता आया है।
पेरिस में राष्ट्रपति फांस्वा ओलांद और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने सोमवार को काले कपड़ों में सोरबोन यूनिवर्सिटी में मृतकों को सिर झुकाकर श्रद्धांजलि दी। उनके चारों तरफ खड़े होकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी मौन रखा। इस दौरान पेरिस की सड़कों पर हजारों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े।फ्रांसीसी जांच अधिकारियों ने दो और हमलावरों की पहचान की है जो पेरिस में हुए खूनी हमले में शामिल थे। इसमें वह हमलावर भी शामिल है जिसे पहले ‘आतंकवादी’ मामले में आरोपी बनाया गया है।उन्होंने बताया कि 28 वर्षीय सैमी एमीमॉर बाटाक्लैन कॉन्सर्ट हॉल में 89 लोगों की हत्या में शामिल था।दूसरे हमलावर के पास से एक सीरियाई पासपोर्ट बरामद हुआ है जिस पर अहमद अल मोहम्मद नाम दर्ज है। अधिकारियों ने कहा कि अभी इन दस्तावेजों की प्रमाणिकता सिद्ध होना बाकी है।

No comments:
Write comments