Monday, 16 November 2015

आजम खान बोले, राजनीति से संन्यास ले लें मोदी

आजम खान बोले, राजनीति से संन्यास ले लें मोदी
आजम खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के विवादास्पद बयान के मद्देनजर राजनीति से सन्यास लेने की सलाह दी है। आजम खान ने कल्कि महोत्सव में शिरकत के दौरान संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह 60 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी तो अब 65 साल के हो चुके हैं, लिहाजा उन्हें भी सियासत छोड़ देनी चाहिएउन्होंने कहा कि आतंकवाद के खात्मे के लिए सूफी मत की वकालत कर रहे प्रधानमंत्री को विदेश दौरे से लौटकर हिन्दुस्तानी सरजमीं पर साधु-संत के रूप में कदम रखना चाहिए और लोगों को शांति का पाठ पढ़ाना चाहिए।मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की पराजय को लेकर दल के वरिष्ठतम नेताओं द्वारा तल्ख तेवर अपनाए जाने के बाद शाह ने पिछले दिनों चित्रकूट में कहा था कि 60 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को राजनीति छोड़कर समाजसेवा करनी चाहिए। शाह के इस बयान को लेकर खासा विवाद खड़ा हो गया था।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमले के बारे में खान ने कहा कि आतंकवादियों ने जो किया वह निहायत गलत है, लेकिन अमेरिका और रूस द्वारा तेल के कुंओं पर कब्जा करने के लिए अरब देशों पर हमले करके बेगुनाहों का कत्लेआम किया जाना भी उतना ही गलत है।गोहत्या के सवाल पर नगर विकास मंत्री ने कहा कि वह ना केवल गोहत्या के सख्त खिलाफ हैं, बल्कि चाहते हैं कि किसी भी जानवर की हत्या ना की जाए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +