Monday, 16 November 2015

नहीं रहे अभिनेता सईद जाफरी, 86 वर्ष की अवस्था में ली अंतिम सांस

फिल्म अभिनेता सईद जाफरी का निधन हो गया है। सईद की उम्र 86 साल थी। उनकी मौत की जानकारी उनकी एक रिश्तेदार ने फेसबुक पर दी है।
सईद ने 'गांधी', 'दिल', 'अजूबा' और हीना जैसी फिल्मों में यादगार रोल निभाए थे।सईद का जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब में हुआ था। उन्होंने पहली शादी एक्ट्रेस मधुर जाफरी से शादी की थी। यह शादी 1965 में टूट गई थी। उनकी तीन बेटी मीरा, जिआ और सकीना जाफरी हैं। उन्होंने 1980 में जेनिफर से शादी की थी।जाफरी ने तमाम हिंदी और ब्रिटिश फिल्मों में काम किया है। उनकी मौत की खबर एक रिश्तेदार शाहिन ने पोस्ट की है, जिसमें लिखा है 'आज जाफरियों के एक पीढ़ी गुजर गई। सईद जाफरी भी अपने भाई-बहनों और पिता से जा मिले हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +