Tuesday, 24 November 2015

देवास में भाजपा की गायत्री राजे चुनाव जीती ।

विधानसभा सीट के लिए मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्‍याशी गायत्री राजे पवार ने 30,778 वोटों से जीत दर्ज की। उन्‍होंने कांग्रेस के जयप्रकाश शास्‍त्री को हराया। पहले ही राउंड के मतगणना के साथ भाजपा प्रत्‍याशी ने लगातार बढ़त बनाई। भाजपा को 89,354 वोट मिले, वहीं कांग्रेस को 58,580, सपा को 635, इम्‍पीरियल 760 और नोटा को 1460 वोट मिले।
अब विकास की जिम्‍मेदारी
गायत्री राजे ने जीत के बाद कहा अब जनता ने जिता दिया है। अब विकास करने और महाराज के अधूरे कामों को पूरा करने की जिम्मेदारी मेरी है। उन्‍होंने कहा कि इस चुनाव में जीत के जरिए देवास की जनता ने महाराज को सच्‍ची श्रद्धांजलि दी है। उन्‍होंने इस जीत को संगठन और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत के साथ मुख्‍यमंत्री की जीत बताया ।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +