Tuesday, 24 November 2015

जो आमिर कह रहे हैं, वहीं दुनिया भी कह रही है : कांग्रेस

असहिष्णुता पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की टिप्पणी का समर्थन करते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह जो कह रहे हैं, सारी दुनिया वही कह रही है और साथ ही वर्तमान शासन से कहा कि इस संदेश की आलोचना करने के बजाए उस पर ध्यान दे ।कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी ने कहा, ‘आमिर खान ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में जो कहा वह सारी दुनिया, अखिल भारत कह रहा है। सभी सही सोच रखने वाले भी यही कह रहे हैं।’ खान ने कल यहां एक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा था कि कई घटनाओं के कारण वे चिंतित हैं और उनकी पत्नी किरण राव ने तो उनसे पूछा था कि क्या उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से उन लोगों का समर्थन भी किया था जो कि अपने पुरस्कार लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि रचनात्मक लोगों द्वारा पुरस्कार लौटाना उनके क्षोभ को प्रकट करने का एक तरीका है। सिंघवी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि असहिष्णुता पर बोलने के लिए खान को कांग्रेसी व्यक्ति होने की तरह प्रचारित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा और विश्वास है कि खान को कांग्रेसी व्यक्ति नहीं ठहराया जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +