Tuesday, 24 November 2015

रतलाम-झाबुआ सीट पर कांग्रेस के भूरिया ने बड़ी जीत दर्ज की ।

रतलाम-झाबुआ संसदीय सीट पर कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा की निर्मला भूरिया को हरा दिया। कांग्रेस को 5 लाख 35 हजार 781 वोट मिले जबकि भाजपा 4 लाख 46 हजार 904 वोटों मिले। दोनों के बीच वोटों का अंतर 88,877 वोटों का रहा।मकर वोट मिले। जीत की ओर बढ़ती कांग्रेस को देखते हुए रतलाम सहित भोपाल के कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्‍न मनाया।कांतिलाल भूरिया का जन्म झाबुआ जिले के राणापुर इलाके के 'मोरडूंडिया' गांव में हुआ था। उन्होंने झाबुआ महाविद्यालय से 1972 में छात्र राजनीति शुरू की। 1974 में उन्‍होंने कानून की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका चयन राज्य प्रशासनिक सेवा के जरिए डीएसपी पद के लिए हुआ था। भूरिया ने नौकरी करने के बजाए राजनीति को अपना करियर चुना।थांदला से पांच बार विधायक रहे ।कांतिलाल भूरिया थांदला से 1980 से 1996 तक 5 बार विधायक चुने गए। इस दौरान वे अर्जुन सिंह कैबिनेट मे संसदीय सचिव रहे तो दिग्विजय सरकार मे मध्य प्रदेश के अजाक मंत्री रहे। 1996 में वह पहली बार सांसद चुने गए और लगातार पांच चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की।
शुरुआती दौर की मतगणना में भाजपा ने बढ़त बना रखी थी, लेकिन आखिरी राउंड तक भाजपा केवल रतलाम शहर में ही सिमटकर रह गई। झाबुआ, आलीराजपुर, सैलाना, जोबट और रतलाम ग्रामीण से कांग्रेस को ज

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +