Tuesday, 24 November 2015

देश की अर्थव्यवस्था सही रास्ते परः शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भारतीय अर्थव्यवस्था की दिशा को लेकर एक बड़ा बयान दिया और देश की अर्थव्यवस्था को ठीक बताया है और इसके विकास पर भरोसा जताया है और कहा कि तेज विकास के लिए बिजली किल्लत और लालफीताशाही जैसी चुनौतियों से निपटना होगा।रविवार को अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'बियोंड द वॉशिंगटन कंसेंसस पब्लिक पॉलिसी एंड फ्यूचर ऑफ डेवलपमेंट असिस्टेंस' में थरूर ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक आर्थिक मंदी के दिनों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय देश के प्रति वफादार हैं। वे लगातार निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश निवेश खाड़ी देशों में रहने वाले भारतवंशी कामगारों ने किया है। उन्होंने कहा कि देश में बचत करने की आदत ने भी मंदी के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को बचाया है।थरूर ने कहा कि 2008 के मुंबई आतंकी हमले से एक उभरती आर्थिक शक्ति की भारतीय छवि को धक्का लगा था, जिसके कारण कुछ निवेशकों ने अपनी पूंजी बाजार से निकाल ली थी। मुंबई आतंकी हमले के बाद विदेशी निवेशकों ने 12 अरब डॉलर की पूंजी बाजार से निकाल ली थी, फिर भी इस संकट से समझदारी से निपटने के कारण निवेशक वापस लौट आए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +