Saturday, 14 July 2018

आज उज्जैन में अमित शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी


आज उज्जैन में अमित शाह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा शनिवार शाम 4 बजे उज्जैन से शुरू होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शाह सभा स्थल से नानाखेड़ा चौराहा तक रथ में मुख्यमंत्री के साथ रहेंगे। इस यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री 55 दिन में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में रथ लेकर जाएंगे। इससे पहले 2008 और 2013 में विधानसभा चुनाव के पहले शिवराज उज्जैन से ऐसी ही यात्राएं शुरू कर चुके हैं। 2008 में भाजपा ने इसे विकास यात्रा नाम दिया था।
शाह के आने से यात्रा के रूट को होर्डिंग्स व बैनरों से पाट दिया गया है। यात्रा के रवाना होने से पहले नानाखेड़ा स्टेडियम में अमित शाह एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। मुख्य डोम में बैठे लोग ही शाह को ठीक से देख पाएंगे, बाकी एक लाख लोगों को उन्हें एलईडी पर देखना पड़ेगा, क्योंकि पांच डोम में 25-25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हर डोम में 36 फीट लंबी और 18 फीट चौड़ी एलईडी लगाई हैं। शहर के किसी राजनीतिक आयोजन में इतनी बड़ी एलईडी पहली बार उपयोग हो रही हैं। इनके अलावा हर डोम में पीछे की तरफ 8 बाॅय 10 फीट दो-दो एलईडी भी रहेगी। ये सारी एलईडी भोपाल से लाई हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +