Monday, 16 July 2018

ऊंचाई में जेल की हवा खाने वाली 'भांजियों' को नहीं मिलेगी छूट!

ऊंचाई में जेल की हवा खाने वाली 'भांजियों' को नहीं मिलेगी छूट!

पुलिस आरक्षक भर्ती में महिलाओं को ऊंचाई में छूट देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा पर आज आखिरकार कैबिनेट की मुहर लग गई|  अब आरक्षक भर्ती के लिए महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 158 सेमी.की जगह 155 सेमी रहेगी। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जो लड़कियां ऊंचाई कम करने की मांग कर रही है, उन्हें भी इसका लाभ मिल सकता है। हालांकि तकनीकी दृष्टि से यह संभव नहीं है। क्योंकि लड़कियों ने जो भर्ती परीक्षा पास की है, वह एक साल पुरानी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा परीक्षा कार्यक्रम तय होने के बाद की थी। ऐसे में ऊंचाई में छूट देने का प्रावधान पिछली भर्तियों से नहीं मिलेगा। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार ऊंंचाई में छूट का आदेश जारी होने के बाद आगे जो भर्तियां होंगी, उनमें लड़कियों को इस छूट का फायदा मिलेगा। पिछले दिनों राजधानी भोपाल में एक हफ्ते तक लड़कियों ने इस मांग को लेकर आंदोलन किया था और इस दौरान सीएम के कार्यक्रम में नारेबाजी करने पर उन्हें जेल भी जाना पड़ा था|
सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम में बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है| सरकार ने कई बड़े फैसले किये| बैठक में प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती में युवतियों को ऊंचाई में 3 सेंटीमीटर की छूट देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी| अभी युवतियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 158 सेंटीमीटर है जिसे घटाकर 155 सेंटीमीटर किया गया है| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी । सरकार के इस निर्णय का लाभ सहायक उपनिरीक्षक कंप्यूटर, प्रधान आरक्षक कंप्यूटर और आरक्षक के पदों पर होने वाली भर्ती में मिलेगा।
पीईबी ने पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए 8 जून 2017 को विज्ञापन जारी किया था। जिसके लिए 19 अगस्त 2017 से 18 सितंबर 2017 तक आॅनलाइन परीक्षाएं ली गर्इं। इसके बाद पीईबी ने 7 फरवरी 2018 को फायनल परिणाम जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्टूबर 2017 में पुलिस आरक्षक भर्ती में महिलाओं को 3 सेमी ऊंचाई में छूट देने की घोषणा की थी। कैबिनेट में घोषणा पर अमल करते हुए अब 155 सेमी कर दी है|  लेकिन सीएम की इस घोषणा का लाभ पूर्व से जारी भर्तियों में छूट नहीं मिलेंगी। पिछले दिनों भोपाल में लड़कियों ने इसको लेकर आंदोलन किया था| यह युवतियां मुख्यमंत्री की घोषणा से पहले पीईबी द्वारा ली जाने वाली आरक्षक भर्ती की आॅनलाइन परीक्षा में शामिल हुर्इं। वे आॅनलाइन परीक्षा में मेरिट में आईं ,लेकिन ऊंचाई कम होने की वजह से भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो गर्इं। इन लड़कियों की ऊंचाई 158 सेमी से कम है। इसके चलते उन्हें तकनीकी रूप से लाभ मिलना असम्भव है|  लेकिन ऊंचाई में छूट का प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जो भर्तियां होंगी, उनमें महिलाओं की न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी ही मांगी जाएगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +