जो वादाखिलाफी भाजपा ने की है उसका प्रायश्चित करे
नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के नाम पर जो नौटंकी की जा रही है, उसकी बजाय भाजपा को पिछले 4 सालों में जनता के साथ जो धोखाधडी की है, किए गए वायदों को नहीं निभाया है, उसके लिए प्रायश्चित उपवास करना चाहिए। सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या भाजपा ने की है और आज देश में सबसे बड़ा खतरा भी लोकतंत्र को भाजपा से ही है।
नेता प्रतिपक्ष सिंह ने कहा कि भाजपा का पूरा रवैया फासिस्टवादी है। वह किसी भी मुद्दे पर जनतांत्रिक फोरम पर चर्चा करने से हमेशा बचती है, इसका उदाहरण है कि किस तरह मंत्री रामपाल सिंह के ऊपर प्रीति रघुवंशी आत्महत्या कांड पर सदन में चर्चा करने से भाजपा सरकार बची और उसने अलोकतांत्रिक ढंग से सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करा दिया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सच को छुपाने के लिए और मुद्दों पर चर्चा होने से रोकने के लिए स्वयं भाजपा ससंद का सत्र न चलने देने के लिए जिम्मेदार है।

No comments:
Write comments