नई दिल्ली पूर्व दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी और कप्तानी की असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका में ही होगी। विराट की कप्तानी में इस साल भारत ने कई सफलताएं हासिल की हैं और लगातार दस सीरीज जीती हैं। यह सफलता उसे घरेलू जमीन के साथ ही उपमहाद्वीप में मिलीं हैं। अब देखना है दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय कितने सफल होते हैं। बेदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष खिलाडिय़ों के खिलाफ लगातार सफलता के लिए बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू की तारीफ की पर कहा कि ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधू इतने साल से जो हासिल कर रही है, उसे हासिल करने के लिए कोहली को संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि सिंधू दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों से खेल रही है लेकिन कोहली की असल परीक्षा अब दक्षिण अफ्रीका में होगी। उन्होंने कहा कि सिंधू ने इतने साल में काफी कुछ हासिल किया है। वहीं यह सब हासिल करने के लिए विराट को काफी संघर्ष करना होगा।
Saturday, 30 December 2017
दक्षिण अफ्रीका में विराट की असली परीक्षा होगी : बेदी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments