मंत्री श्री आर्य ने राष्ट्रीय वनवासी खेलकूद
प्रतियोगिता में किया प्रदर्शनी का उदघाटन
पशु पालन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री अंतर
सिंह आर्य ने आज भोपाल में शुरू हो रही 20वीं राष्ट्रीय वनवासी खेलकूद
प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ एकलव्य प्रदर्शनी का उदघाटन किया।
प्रदर्शनी में भारत सहित स्पेन, अफ्रीका, टर्की, ग्रीस,
मंगोलीयां,
चीन,
मिस्र
आदि में देशों में पाये गये हजारों वर्ष पुराने शैल चित्रों के माध्यम से धर्नु
विद्या की प्राचीनता को दर्शया गया है। प्रदर्शनी में भांति-भांति के बाण के अग्र
भाग और धनुष की विभिन्नताओं को दिखाया गया है।
राष्ट्रीय वनवासी खेलकूद प्रतियोगिता में आसाम,
मणिपुर,
नागालैंड,
अंडमान-निकोबार,
उत्तराखण्ड,
उत्तर
प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश,
गोवा,
झारखण्ड
आदि 32 राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक खिलाड़ी
प्रतियोगिता में भाग लें रहे है।
आरंभ में विधायक श्री संजय शाह और अखिल भारतीय
सह संगठन के श्री अतुल जो गने शॉल-श्रीफल से मंत्री श्री आर्य का स्वागत किया। शाम
को हुए संस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासियो ने डिंडौरी जिले के सैलानिया, मण्डला
जिले के करमा और बैतूल जिले के गायकी नृत्य की रंगा-रंग प्रस्तुति दी।
No comments:
Write comments