Monday, 4 September 2017

जापान की राजकुमारी को आम आदमी से हुआ प्यार

जापान की राजकुमारी को आम आदमी से हुआ प्यार


काफी वक्त से एक अपने प्यार को लेकर चर्चा में रहीं जापान की राजकुमारी ने माको ने आखिर परिवार से इजाजत मिलने के बाद केई कोमुरो से अपन सगाई की घोषणा कर दी है। रविवार को इस बाबत उन्होंने बताया है। इस शादी के बाद माको शाही परिवार से अलग हो जाएंगी।

माको 2012 में पढ़ाई के दौरान कोमुरो से मिलीं थी और इसके बाद से दोनों लगातार एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। आम आदमी से शादी करने पर छोड़ना होता है राजघराना जापान के राजघराने के नियम के हिसाब से अगर शाही परिवार की कोई लड़की किसी आम आदमी से शादी करती है तो उसे राजघराना छोड़ना होता है। ऐसे में माको शादी के बाद शाही खानदान से अलग आम लड़की हो जाएंगी और उन्हें कोई शाही सुविधा नहीं मिलेगी।

 25 साल की राजकुमारी माको राजा अकिहीतो की सबसे बड़ी पोती हैं। हालांकि शाही परिवार से मर्द अगर आम लड़की से शादी करें तो उन्हें राजमहल नहीं छोड़ना होता है। ऐसे शुरू होकर शादी तक पहुंची ये प्रेम कहानी 25 साल की राजकुमारी माको और 25 साल के केई कोमुरो 2012 में पहली बार मिले थे, तब दोनों पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की मुलाकात टोक्यो की इंटरनेशनल क्रिश्चियन यूनिवर्सिटी में हुई थी।


मोको ने कहा कि केई की मुस्कान ने उनका दिल जीत लिया था। पहली मुलाकात के बाद दोनों में प्यार हो गया। 2013 में केई ने मेको को प्रपोज किया। इसके बाद मेको ने उसे अपने परिवार से लोगों से मिलवाया और आखिर उनकी हां के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। शाही अंदाज में होगी आम आदमी से शादी केई कोमुरो एक सामान्य परिवार से है। वह एक कंपनी में काम करते हैं। माको ने भले ही आम आदमी को जीवनसाथी चुना है लेकिन खबरों की मानें तो शादी शाही तरीके से ही होगी। जून में सगाई के बाद शादी की औपचारिक घोषणा होगी। शादी की तारीख तय होने के बाद माको और कोमुरो राजा और रानी से मिलने जाएंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +