भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेसी सांसदों के संसदीय क्षेत्र गुना, छिंदवाड़ा और रतलाम में ज्योतिरादित्य सिंधिया कमलनाथ और कांतिलाल भूरिया के घरों के सामने झाड़ू लगाकर, सफाई अभियान चलाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
उक्त तीनों सांसदों के संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालयों में कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया है, कि वह सांसद के निवास के सामने झाड़ू लगाने के बाद, सारे शहर में सफाई अभियान चलाकर, स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम चलाकर कांग्रेसी सांसदों के खिलाफ बिगुल फूंकने का कोई मौका नहीं छोड़ें| इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने सांसद डॉक्टर सत्यनारायण जटिया, एल गणेशन, प्रभात झा, मेघराज जैन और संपत्तियां उइके को जिम्मेदारी सौंपी है| यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर तैयार किया गया है| जिसके कारण प्रदेश संगठन 17 सितंबर को व्यापक स्तर पर इस कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ है|
No comments:
Write comments